Ad Code

गदर आंदोलन

           गदर आंदोलन

      गदर आंदोलन क्या हैं?

 * अप्रवासी भारतीय विशेष कर कनाडा एवं अमेरिका के पश्चिमी तट पर रहने वाले भारतीयों के द्वारा देश की आजादी के लिए चलाया गया आंदोलन गदर नामक अखबार के कारण इसे गदर आंदोलन कहा गया।

      

      गदर आंदोलन क्यों?

 * अप्रवासीय भारतीयों के साथ नसलीय व्यवहार।

 * ब्रिटिश सरकार एवं ब्रिटिश भारतीय सरकार के द्वारा अब प्रवासी भारतीयों के समस्याओं के प्रति असहयोगात्मक दृष्टिकोण।

 * कनाडा के बैंकोवर शहर से संगठित तरीके से सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने का प्रयास जी.डी. कुमार, तारकनाथ दास, रामनाथ पुरी, भगवान सिंह, जैसे क्रांतिकारियों ने उठाई। 

 * प्रथम विश्व युद्ध के दौरान क्रांतिकारी गतिविधियों का केंद्र अमेरिका के पोर्टलैंड एवं सन फ्रांसिस्को इत्यादि शहर बना 1913 में पोर्टलैंड में हिंद संगठन नामक संस्था की स्थापना की गई तथा नवंबर 1913 में इस संस्था ने गदर नामक अखबार का प्रकाशन प्रारंभ किया।

 * प्रथम विश्व युद्ध को गदर के क्रांतिकारियों ने एक अवसर के रूप में देखा और अप्रभासी भारतीयों को उत्तेजित किया।


       गदर आंदोलन की गतिविधियां:-

 * गदर अखबार के माध्यम से ब्रिटिश विरोधी भावना का प्रदर्शन करता था एवं लोगों को क्रांति के लिए एक जुट करने का प्रयास।

 * भारतीय सेवा को बकावत के लिए उकसाना।

 * भारतीय क्रांतिकारियों से संपर्क स्थापित करना।

 * क्रांति की योजना के प्रारंभ में लाल हरदयाद के नेतृत्व में बनाई गई यह सफल नहीं हो पाई, फिर फरवरी 1915 में रासबिहारी बोस के नेतृत्व में क्रांति की योजना बनाई गई। और यह भी सफल नहीं हो पाई। गदर क्रांतिकारियों ने सहयोग के लिए जर्मन सरकार से भी संपर्क स्थापित किया।

 * क्रांतिकारियों का भावना सिंगापुर में भारतीय सैनिकों पर भी देखा गया, लगभग 700 सैनिकों ने क्रांतिकारी पर गोली चलाने से इनकार किया।

 * अफगानिस्तान में राजा महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में अस्थाई सरकार का गठन।

 * प्रधानमंत्री बरकतूल्ला थे।




       गदर आंदोलन का योगदान:-

 * अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के आजादी के प्रश्न को चर्चा का विषय बनाया।

 * अप्रवासी भारतीय के मध्य से राष्ट्रीय चेतना का प्रसार एवं एकगुटता।

 * ब्रिटिश सरकार के शोषण कार्य चरित्र को उजागर किया।

 * गदर आंदोलन के पश्चात भी विदेश में क्रांतिकारी गतिविधियां जारी रही तथा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आजाद हिंद के फौजी के रूप में सशक्त अभिव्यक्ति हुई।

 * गदर क्रांतिकारियों ने भारत में समाजवादी लोकतांत्रिक एवं पंथनिरपेक्ष विचारों के प्रसारों में योगदान दिया

 * उनकी गतिविधियों से क्रांतिकारी युवाओं को प्रेरणा मिली।

Ghadar Movement In English:-👇👇

https://www.missionupsce.in/2024/03/ghadar-movement.html

Post Navi

Post a Comment

0 Comments